फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Administration alert after death of Mukhtar Ansari, conducted flag march

Sant Kabir Nagar News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट, किया फ्लैग मार्च

Sat, 30 Mar 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Administration alert after death of Mukhtar Ansari, conducted flag march
- अर्द्धसैनिक बल व पुलिस के साथ डीएम व एसपी ने शहर में किया भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। बांदा जेल में बृहस्पतिवार को मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस अधिकारियों ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ शहर में भ्रमण किया। शुक्रवार को रमजान का नमाज होने के चलते पुलिस ने सतर्कता बरती। डीएम और एसपी ने शहर पैदल मार्च किया।
बृहस्पतिवार की शाम पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया। इसे देखते हुए एएसपी शशि शेखर सिंह ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार की। सीओ यातायात केशव नाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम और अर्द्धसैनिक बलों ने शहर में पैदल मार्च किया। चूंकि शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमे की नमाज थी। जिसे देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास पर अर्द्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त, एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ सिटी ब्रजेश सिंह, सीओ यातायात केशवनाथ, कोतवाल आरके सिंह, यातायात प्रभारी परमहंस ने पुलिस कर्मियों व अर्द्धसैनिक बलों के साथ शहर में पैदल मार्च किया। मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा होते हुए फ्लैग मार्च बाईपास पहुंची। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed