फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›     ADM were not the Ansnkarion

 अनशनकारियों को नहीं मना पाए एडीएम 

Fri, 04 Nov 2016 11:33 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 04 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
  ADM were not the Ansnkarion
अनशनकारियों को मनाने मेंहदावल तहसील पहुंचे एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
सांथा क्षेत्र के अतरी नानकार गांव के अनशनकारियों को शुक्रवार को मनाने के लिए एडीएम मौके पर पहुंचे। करीब 40 मिनट तक हुई वार्ता के बाद भी बात नहीं बन पाई। अनशनकारियों ने स्पष्ट कहा कि अनियमितता में निलंबित कोटे की दुकान को एसडीएम रामजीवन ने रकम लेकर बहाल कर दिया। ऐसे में कोटा निरस्त किया जाए और जखनिया गांव के कोटे की दुकान से अटैच किया जाए।
विज्ञापन


एसडीएम का स्थानांतरण कराने के  लिए डीएम के जरिए निर्वाचन आयोग को डीओ लेटर भेजा जाए। एडीएम जब एसडीएम के स्थानांतरण के मुद्दे पर पीछे हट गए ,वहीं विवादित कोटे की दुकान को दूसरी जगह अटैच करने के बजाए रोक लगाने की बात करने पर अनशनकारी भड़क गए और अनशन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


  एडीएम के पी यादव मेंहदावल तहसील में चल रहे आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे। जहां अनशन की अगुआई कर रहे नरेंद्र पांडेय ने वार्ता हुई। उनका आरोप था कि अनियमितता के आरोप में सात माह पूर्व निलंबित कोटे को एसडीएम ने रकम लेकर बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उनके गांव के कोटे की दुकान को निरस्त करते हुए नए सिरे से चयन की प्रक्रिया अपनाई जाए। इसके साथ ही एसडीएम के यहां से हटाए जाने के लिए डीएम के जरिए     निर्वाचन आयोग को डीओ लेटर लिखा जाए। अन्यथा की दशा में आमरण अनशन जारी रखा जाएगा। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, अवधराज यादव,राम नरेश,राजेश निषाद, कैसरजहां, श्याम धर चौधरी, बालचंद, रमाकांत, बृजेश कुमार पांडेय, खुशियाल, राम प्रसाद सुभावती देवी, विद्यावती देवी, अमरनाथ, रामनरेश, श्यामधर, लालपरी, सरोज, राजेश्वरी, किरन, राजेश, प्रकाश, चंद्रबली,  पूर्णमासी, प्रमोद, जगरनाथ आदि मौजूद रहे।                                
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed