{"_id":"5d2e01f68ebc3e6d234f3feb","slug":"adm-order-for-arrested-to-supply-inspector-and-kotedaar-khalilabad-news-gkp314099551","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदावल तहसील दिवस का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदावल तहसील दिवस का मामला
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते सीडीओं।
- फोटो : KHALILABAD
संपूर्ण समाधान दिवस : आपूर्ति निरीक्षक, कोटेदार हिरासत में
फरियाद की अनसुनी हुई तो रो पड़े 75 वर्षीय शिवपूजन, एडीएम ने पास बुलाकर सुनी पीड़ा
आधे घंटे बाद खाद्यान्न दिलाने के आश्वासन पर दोनोें को छोड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी किसी प्रकार आम लोग छोटे-छोटे कार्यों के लिए कितने परेशान होते हैं, इसकी बानगी मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में देखने को मिली। अंत्योदय कार्ड होने के बाद भी जब शिवपूजन(75) को कई माह से अनाज नहीं मिला। आपूर्ति कार्यालय में शिकायत भी काम न आई। इसके उलट कोटेदार ने राशन कार्ड फाड़ दिया। थक-हारकर वे तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। यहां भी फरियाद की अनसुनी हुई तो शिवपूजन फफककर रो पड़े। इससे सभागार में सन्नाटा छा गया।
यह देखकर दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम रणविजय सिंह ने बुजुर्ग को पास बुलाया और पीड़ा सुनकर आपूर्ति निरीक्षक बेलहर कलां अश्वनी श्रीवास्तव को तलब किया। आपूर्ति निरीक्षक संतोषजनक जवाब देने की बजाय दूसरी कहानी बताने लगे। इससे गुस्साए एडीएम ने फटकार लगाने के बाद एसओ मेंहदावल रविंद्र कुमार गौतम को आपूर्ति निरीक्षक व कोटेदार को हिरासत में लेने को कहा। इससे वहां मौजूद लोग व अधिकारी सकते में आ गए। करीब आंधे घंटे बाद आपूर्ति निरीक्षक ने तत्काल खाद्यान्न दिलाने व अन्य शिकायतों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। तब जाकर एडीएम ने आदत में सुधार लाने की चेतावनी देते हुए पूर्ति निरीक्षक व कोटेदार को हिरासत से मुक्त करने का निर्देश दिया।
अनाज मिला नहीं, कैसे बने मध्याह्न भोजन
फोटो है
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बघौली ब्लॉक के करौंदा गांव के लोगों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान निर्मला देवी के नेतृत्व में पहुंचे पृथ्वी पाल सिंह, मीरा देवी, पानमती, मीना देवी, इशरावती, जमुनी देवी, फूलमी देवी के अलावा प्राथमिक विद्यालय करौंदा के प्रधानाध्यापक हरिलाल मौर्य ने कहा कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी जाती है। विद्यालय के लिए किस तिथि में कितना खाद्यान्न दिया जाता है उसकी भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि जुलाई माह में अब तक खाद्यान्न नहीं मिलने से मध्याह्न भोजन बनवाने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
जाति प्रमाण जारी किया जाए
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दिवाकर निषाद ने बताया कि निषादों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाने का आदेश जारी करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए निषाद समाज के लोग मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक मिलकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करेंगे। इस दौरान जनक नंदनी निषाद, महेंद्र निषाद, बृजेश निषाद, अजय निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
206 मामलों में से 14 का निस्तारण
संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तीनों तहसीलों में कुछ 206 मामले सामने आए। इसमें से 14 का ही निस्तारण हो सका। धनघटा तहसील पर डीएम रवीश गुप्त और एसपी ब्रजेश सिंह ने फरियाद सुनी। डीएम ने कहा कि तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट दी जाए। इस दौरान कुल 76 मामले आए। जिसमें से मात्र तीन का निस्तारण हो पाया। खलीलाबाद तहसील पर सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने फरियाद सुनी। यहां पर कुल 55 मामलों में पांच का निस्तारण हो पाया। मेंहदावल तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम रणविजय सिंह ने समस्या सुनी। यहां पर कुल 75 मामले आए। जिसमें से छह का निस्तारण हुआ।
डीएम व एसपी ने धनघटा थाने में किया पौधरोपण
हैंसर। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम रवीश गुप्त और एसपी ब्रजेश सिंह ने धनघटा थाने में पौधरापेण कर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि थाना परिसर में कुल 100 पौधे लगाए गए। थाना क्षेत्र की विभिन्न चौकियों पर कुल 660 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस मौके पर एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार, सीओ धनघटा आनंद कुमार पांडेय व तहसीलदार वंदना पांडेय समेत कई अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।
मनबढ़ों ने खेत की मेड़ तोड़ी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी राधेश्याम के खेत को मेड़ गांव के कुछ मनबढ़ों ने ट्रैक्टर से तोड़ दी। इससे रोपाई के करने के लिए खेत में भरा पानी बह गया। पीड़ित ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच इस बात की शिकायत की है।