फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   adm inspected nagar panchayat

Sant Kabir Nagar News: पत्रावलियों को लंबित रखने पर अध्यक्ष से एडीएम ने किया जवाब तलब

Mon, 18 Dec 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
adm inspected nagar panchayat
एडीएम के नेतृत्व में नगर पंचायत पहुंची जांच टीम, बिंदुवार की जांच, अध्यक्ष प्रतिनिधि को फटकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में अधिशासी अधिकारी तथा अध्यक्ष के बीच जंग की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच सोमवार को एडीएम जय प्रकाश के नेतृत्व में जांच टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। जांच टीम ने कार्यालय के बाबू के पास लंबित पड़ीं पत्रावलियों को देखा। अध्यक्ष तथा उनके प्रतिनिधि को कार्यालय में ही फटकार लगाई। इसके बाद अध्यक्ष ने लंबित पड़ीं सभी पत्रावलियों पर हस्ताक्षर बनाने शुरू कर दिए। अपर जिलाधिकारी ने पत्रावलियों को लंबित रखने पर सवाल जवाब भी किया। हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की गलती कदापि न हो।
मेंहदावल नगर पंचायत में सोमवार को करीब 1:30 बजे अपर जिला अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में ट्रेजरी अफसर तथा पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता समेत तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने कार्यालय में पहुंचकर बिंदुवार जांच की। कार्यालय के बाबू गंगा यादव से लंबित पड़ीं सभी पत्रावलियां तालाब कीं। अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में बैठकर जांच टीम ने एक-एक फाइल का निरीक्षण किया। अध्यक्ष द्वारा फाइलों पर हस्ताक्षर न कर लंबित रखने के मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिला अधिकारी ने तत्काल अध्यक्ष को तलब किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद अपने प्रतिनिधि पति के साथ कार्यालय पहुंचीं तो जांच टीम ने फाइल पर हस्ताक्षर न करने के मामले में सवाल जवाब शुरू कर दिया। संतोष जनक उत्तर न मिलने पर अपर जिला अधिकारी ने अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उनके प्रतिनिधि रमेश निषाद को कड़ी फटकार लगाई। फटकार लगते ही लंबित पड़ीं पत्रावलियों पर अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद ने हस्ताक्षर बनाते हुए निस्तारण जांच टीम के सामने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला अधिकारी ने अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी फाइल को कदापि लंबित न करें। कर्मचारियों के वेतन बिल विकास कार्यों का भुगतान कर्मचारियों की ग्रेच्युटी तथा पेंशन तथा विकास कार्यों से संबंधित अन्य फाइलों पर समय से हस्ताक्षर करते हुए निस्तारण करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।


कोट
नगर पंचायत में पहुंचकर फाइलों का अवलोकन किया गया। अध्यक्ष द्वारा कई फाइलों पर हस्ताक्षर न होने के कारण मामले लंबित पाए गए। इस पर अध्यक्ष को कार्यालय में बुलवाते हुए लंबित पड़ीं फाइलों का निस्तारण कराया गया।
-जय प्रकाश, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed