फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Action will be taken against officers with poor rankings.

Sant Kabir Nagar News: खराब रैंकिंग वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

Sat, 17 Jan 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against officers with poor rankings.
कलक्ट्रेट पर वि​भिन्न योजनाओं की समीक्षा करते डीएम-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित ग्रेडिंग के आधार पर विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि कार्यों के संचालन और क्रियान्वयन में लापरवाही से खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों व योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के संबंध में जनपद के वेंडर्स से योजना से आच्छादित किए गए लाभार्थियों की संख्या एवं प्रगति पर जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि वेंडर्स एवं विद्युत निगम आपसी समन्वयता के साथ अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करें।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ने जनपद के विद्यालयों में पठन-पाठन व शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों में साफ सफाई व्यवस्था, मिड-डे मील योजना में भोजन की गुणवत्ता आदि का नियमित निरीक्षण करने, जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति, पाइप्ड पेयजल योजना से आच्छादित समस्त ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को शत प्रतिशत पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए डाटा की फीड कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed