फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Action taken against 421 headmasters for not enrolling 50 children

Sant Kabir Nagar News: 50 बच्चों का नामांकन न कराने पर 421 प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई

Sat, 17 Aug 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 421 headmasters for not enrolling 50 children
- स्पष्टीकरण तलब, बीईओ को भी देना होगा जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में 50 बच्चों का नामाकंन न कराने वाले 421 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और संबंधित बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यह कार्रवाई महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर हुआ है। तीन दिन के अंदर प्रधानाध्यापकों स्पष्टीकरण देना है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की बात कही गई है।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर छात्र छात्राओं के नामांकन वृद्धि और नियमित उपस्थिति के लिए स्कूल चलो अभियान के संचालन के संबंध में निर्देश दिए गए थे। प्रेरणा पोर्टल पर पर कक्षावार नामांकन की समीक्षा की गई। प्रेरणा पोर्टल पर 421 विद्यालयों में नामांकन 50 से कम है। यह स्थिति ठीक नहीं है। बताया कि बघौली में 53, बेलहर कला में 27, हैंसर बाजार में 49, खलीलाबाद में 71, मेंहदावल में 19, नाथनगर में 106, पौली में 23, सांथा में 32, सेमरियावां में 41 विद्यालयों में नामाकंन 50 से कम है।
विज्ञापन


इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व संबंधित ब्लॉक के बीईओ से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण देना है। तीन दिन में नामांकन में वृद्धि न होने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed