{"_id":"649f16f165f92b4f5f0a5cc9","slug":"accused-sent-to-jail-khalilabad-news-c-7-1-225305-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल
Fri, 30 Jun 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के माता-पिता बाहर रहते है। जबकि किशोरी अपने चचेरे भाई के परिवार के साथ गांव पर रहती है। चचेरे भाई का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे के करीब उसकी दिव्यांग बहन को टहलाने के बहाने गांव का रहने वाला 25 वर्षीय आरोपी युवक खेत की ओर ले गया। आरोपी उसकी बहन से दुष्कर्म किया।
करीब दो घंटे बाद आरोपी उसकी बहन को अपने घर लेकर आया। जब बहन के अस्त व्यस्त कपड़े और शरीर के हाव भाव को देख कर काफी पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित चचेरे भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सों एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पीड़िता को महिला आरक्षी के साथ मेडिकल जांच को भेजा गया।जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। संवाद