{"_id":"681b9e0aaeae543f8404225a","slug":"accused-of-taking-payment-without-doing-any-work-complaint-lodged-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132260-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिना कार्य कराए भुगतान लेने का आरोप, दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिना कार्य कराए भुगतान लेने का आरोप, दी शिकायत
Wed, 07 May 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
बेलहर। सांथा विकास खंड के गोबड़ौरी ग्राम पंचायत में बिना कार्य कराए ही भुगतान लेने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने कमिश्नर बस्ती को शिकायत देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
दिए गए शिकायती पत्र में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने लिखा है कि सांथा के गोबड़ौरी में इंटरलाॅकिंग कार्य में सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है, जबकि सांथा ब्लाॅक में मनरेगा घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है लेकिन जिम्मेदार फर्जी भुगतान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उक्त मामले की शिकायत कमिश्नर से करके कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि जेई और एडीओ पंचायत को जांच करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद