{"_id":"63c43ac3d01f3e4d4d3a1316","slug":"accused-of-molesting-a-teenager-khalilabad-news-gkp464440063-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप
सेमरियावां(संतकबीरनगर)। दुधारा थाना क्षेत्र एक गांव में दिमागी रूप से कमजोर किशोरी (17) के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि बेटी शनिवार की सुबह नौ बजे गांव के पूरब तरफ एक मकान के पास घूमने गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव के दो युवकों ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगे। उनके देवर के पहुंचने पर दोनों भाग गाए। पीड़िता की मां का आरोप है वह और देवर इस बात की शिकायत लेकर दोनों युवकों के घर गईं, लेकिन गाली-गलौज कर भगा दिया। बाद में दोनों युवकों के साथ उनके परिजन घर आए तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर दुधारा पुलिस ने चार लोगों पर छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद