फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accused of killing a lover

Sant Kabir Nagar News: प्रेमी की हत्या करने का आरोप

Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
accused of killing a lover
कोर्ट के आदेश पर प्रेमिका और सहयोगी पर दर्ज हुआ हत्या कर शव छिपाने का केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पर सहयोगी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगाता रहा। पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय का शरण लिया। न्यायालय के आदेश पर धनघटा पुलिस ने बुधवार को युवती और उसके सहयोगी पर हत्या, शव छिपाने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज की है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि उसके बेटे का गांव निवासी 20 वर्षीय युवती से संबंध था। 15 अक्तूबर 2022 को देर शाम बेटे की प्रेमिका अपने एक सहयोगी के साथ उसके घर पहुंची। आरोप है कि बेटे को धनघटा घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गई। उन लोगों पर विश्वास कर बेटे को साथ जाने दिया। काफी इंतजार करने के बाद बेटा घर पर नहीं आया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि बेटे की बाइक घाघरा नदी के बिडहर घाट पुल पर खड़ी है। बेटे के संबंध में उसके प्रेमिका और सहयोगी से पूछताछ की तो उन लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि बेटे को बिडहर घाट पुल से घाघरा नदी में धक्का देकर गिरा दिया है। पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर प्रेमिका और उसके सहयोगी ने पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रेमिका और उसके सहयोगी पर हत्या कर शव छिपाने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed