{"_id":"66f1beffd52202994f0afc44","slug":"accused-of-childs-death-due-to-negligence-in-treatment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121190-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: इलाज में लापरवाही से बच्चे के मौत का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: इलाज में लापरवाही से बच्चे के मौत का लगाया आरोप
Tue, 24 Sep 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
-नगर पंचायत क्षेत्र के एक निजी अस्पताल का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल पर लापरवाही पूर्वक उपचार करने से नवजात शिशु के मृत्यु का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मेंहदावल थाने में तहरीर देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मेंहदावल नगर पंचायत के टेडुआ निवासी आशीष मिश्र पुत्र मोहरत ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी मंजुला गर्भवती थी। 21 सितंबर की रात 11 बजे उन्हें अचानक से दर्द शुरू हुआ। अस्पताल के जिम्मेदार चिकित्सक को मामले से अवगत कराया गया। उन्होंने निजी कर्मी को भेजकर घर पर ही इंजेक्शन लगावाया। जिसके बाद से दर्द बढ़ गया। साथ ही रक्तस्राव होने लगा। आनन-फानन वह अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर वह चिकित्सक से फोन पर मनुहार करते रहे लेकिन डॉक्टर मौके पर नहीं आए। सुबह तीन बजे मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उपचार के लिए 20 हजार रुपए की मांग की गई। पैसे नहीं देने के कारण मरे हुए बच्चे को देने में भी आनाकानी की गई। इस मामले में पीड़ित ने जिम्मेदार चिकित्सक और कर्मियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि तहरीर प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पड़ताल में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।