फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of being implicated in arson case, plea made to CM

Sant Kabir Nagar News: आगजनी के केस में फंसाने का आरोप, सीएम से लगाई गुहार

Fri, 11 Apr 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of being implicated in arson case, plea made to CM
धनघटा। क्षेत्र के छितौनी (बजरहा) गांव निवासी महिला ने बेटे को फर्जी आगजनी के मुकदमे में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि बिजली के तार से निकली चिंगारी से खेत में आग लगी, लेकिन उसमें मेरे बेटे को फंसा दिया गया।
विज्ञापन

दुलारी देवी पत्नी स्वर्गीय रामपत का कहना है कि 4 अप्रैल को उनके मकान के बगल में लगे बिजली पोल के तार से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिससे गांव निवासी एक व्यक्ति की करीब दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। आगे को बुझाने के लिए गांव के लोगों के साथ महिला के परिवार के लोग भी जुटे रहे। खेत के मालिक महिला के बेटे राजू पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला ने शुक्रवार को सीएम पोर्टल पर प्रार्थना पत्र भेज कर पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग करते हुए बेटे को फर्जी मुकदमे में न फंसाए जाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed