{"_id":"61a11d2713fe7f731d0e912a","slug":"accused-of-abduction-caught-and-beaten-by-public-handed-over-to-police-khalilabad-news-gkp4177381122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को अगवा कर भाग रहे शख्स को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस कर रही मामले की जांच-पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका को अगवा कर भाग रहे शख्स को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस कर रही मामले की जांच-पड़ताल
विज्ञापन

धर्मसिंहवा/संतकबीरनगर। शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के अतरीनानकार गांव के पास से बालिका को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से उको छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने गई। ग्रामीणों ने बालिका का अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि अतरीनानकार गांव के बाहर सड़क पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। उसी में गांव की आठ वर्षीय बालिका भी शामिल थी। उसी बीच शख्स बाइक से गुजरा और बालिका को अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने बालिका के अपहरण की सूचना ग्रामीणों को दे दी। ग्रामीणों ने पीछा करके कुछ दूर आगे से शख्स को बालिका के साथ पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। इधर, किसी ने धर्मसिंहवा एसओ को सूचना दे दी। एसओ जितेंद्र यादव सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के चंगुल से आरोपी शख्स को छुड़ाया। पुलिस आरोपी को लेकर थाने गई और पूछताछ में जुट गई। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सिद्धार्थनगर जिले के कलनाखोर गांव का निवासी होना बताया। अतरीनानकार गांव से एक किलोमीटर दूरी पर ही आरोपी का गांव है। पूछताछ में आरोपी बता रहा है कि वह अपने गांव के चौराहे पर टेंट की दुकान चलाता है। उसकी दुकान से कुछ बच्चे ठेले पर टेंट का सामान लेकर गए थे। वह उन्हीं बच्चों को छोड़ने आया था। अतरीनानकार के पास बालिका खेलते हुई मिल गई। परिचित होने से उसको बैठाकर निकट के चौराहे पर लेकर गया और केला खरीद कर उसे वापस छोड़ने जा रहा था। कुछ लोगों ने बालिका के अपहरण का आरोप मढ़ते हुए उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। वैसे बालिका अभी डरी-सहमी है और ठीक से घटना के बारे बता नहीं पा रही है। पीड़ित बालिका के परिजनों से भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। यदि जांच में बालिका के अपहरण की बात सामने आई तो पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।