फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused councilor and associates not arrested

Sant Kabir Nagar News: आरोपी सभासद व सहयोगियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Wed, 22 Jan 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accused councilor and associates not arrested
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में पीआरवी पुलिस टीम से मारपीट के आरोपी सभासद एवं उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी नही हो पाई है। एक सप्ताह पूर्व मारपीट के मामले में पुलिस ने पीआरवी चालक के तहरीर पर एससीएसटी समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया था। मामले की विवेचना सीओ स्तर से की जा रही है और एक सप्ताह होने के बाद भी अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त में नही आए हैं।
विज्ञापन

पिछले बृहस्पतिवार को बरगदवा माफी के सभासद शशिकपूर राय एवं उनके तीन अन्य सहयोगियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोप था कि उक्त लोगों ने पुलिस गाड़ी पर हमला कर दिया। जब वाहन में चल रहे पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया तो वह उनसे भी उलझ गए। उनके साथ मारपीट की तथा जातिसूचक गालियां भी दीं।
विज्ञापन

इसके बाद चारों लोग मौके से भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पीआरवी चालक की तहरीर पर धर्मसिंहवा थाना पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसके बाद से ही आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जिसके बाद भी आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं सीओ के स्तर से मामले की विवेचना की जा रही है। सीओ मेंहदावल केशवनाथ ने बताया कि विवेचना चल रही है। जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed