फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accused arrested

Sant Kabir Nagar News: 15 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसओजी टीम ने शुक्रवार को मेंहदावल के पास से दुष्कर्म के फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए आरोपी पर 15,000 रुपये क इनाम घोषित था। टीम ने पकड़े गए इनामी आरोपी को बखिरा पुलिस को सौंप दिया।

एसओजी टीम के प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि बखिरा क्षेत्र का रहने वाला आरोपी निलेश किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया था। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था। एसपी सत्यजीत गुप्ता की तरफ से दुष्कर्म के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सूचना के आधार पर मेंहदावल के पास से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बखिरा पुलिस को सौंप दिया गया। बखिरा पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed