फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused arrested for robbing a bike and mobile at gunpoint (using a country-made pistol)

Sant Kabir Nagar News: कट्टा दिखाकर बाइक और मोबाइल लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for robbing a bike and mobile at gunpoint (using a country-made pistol)
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कट्टा दिखाकर बाइक और मोबाइल लूटने की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त .303 बोर का कट्टा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रलोक यादव उर्फ अभिनव प्रताप निवासी बड़गो, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। उसे औद्योगिक क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और बरामदगी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के देवमी निवासी राजन गौड़ ने 26 जुलाई को कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर बताया था कि जिला अस्पताल गेट के पास एक युवक ने कट्टा दिखाकर उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक और सैमसंग मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त .303 बोर का कट्टा बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की अतिरिक्त धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed