फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused arrested for abducting a young woman through enticement and raping her.

Sant Kabir Nagar News: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for abducting a young woman through enticement and raping her.
संतकबीरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने रविवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भगता मोड़ के पास से दबोचा। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

महुली थाने में गत 25 सितंबर को एक महिला ने तहरीर दी थी। आरोप था कि क्षेत्र के नौरंगिया निवासी आदित्य यादव उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से साक्ष्य संकलन शुरू किया और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी। रविवार को महुली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी भगता मोड़ के पास मौजूद है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी आदित्य यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed