{"_id":"6ab9626155f79146bb0bd714","slug":"accusation-of-luring-away-a-minor-female-student-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157970-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नौरंगिया गांव निवासी युवक के खिलाफ महुली थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है और नाथनगर स्थित एक विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि 23 सितंबर को छात्रा स्कूल पढ़ने गई थी। इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे नौरंगिया गांव निवासी आदित्य यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
परिजनों ने छात्रा की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 25 सितंबर को छात्रा की मां महुली थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग छात्रा की बरामदगी और आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।