फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accountant suspended, sent to jail

Sant Kabir Nagar News: लेखपाल निलंबित, भेजा गया जेल

Thu, 05 Sep 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accountant suspended, sent to jail
- एंटी करप्शन टीम की रिपोर्ट मिलने पर एसडीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- बुधवार को जमीन पैमाइश कराने के एवज मे 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को धनघटा-पौली मार्ग से लेखपाल को दस हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया था। केस दर्ज कर पुलिस ने लेखपाल को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। इधर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
धनघटा तहसील पर तैनात लेखपाल इम्तियाज हुसैन ने क्षेत्र के तिलकुपुर के रहने वाले कमला पाल से भूमि पैमाइश के लिए दस हजार रुपये बतौर घूस मांगा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। टीम ने लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और बुधवार को लेखपाल को धनघटा के पास से 10 हजार रुपये घूस लेते दबोच लिया। लेखपाल को लेकर महुली थाने आई और वहां पर कागजी कार्रवाई करते हुए लेखपाल पर भ्रष्टाचार निवारण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसके बाद बृहस्पतिवार को महुली पुलिस ने लेखपाल का मेडिकल करा कर अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इधर एसडीएम धनघटा उमेश चंद्र ने एंटी करप्शन टीम की रिपोर्ट पर लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम उमेश चंद्र ने बताया कि लेखपाल इम्तियाज अहमद को निलंबित कर दिया गया है। उनकी तैनाती स्थल पौली क्षेत्र के पास के लेखपाल को चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed