फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accidents9

हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Mon, 04 Jul 2022 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
accidents9
हादसे में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

लोहरैया। रविवार देर शाम फेरुनाथ मंदिर के पास बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार सवार एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाया।

बभनौली गांव निवासी 26 वर्षीय राकेश पुत्र ज्ञानदास और 23 वर्षीय भीम पुत्र राम नरेश एक ही बाइक से सिकरीगंज की ओर से घर लौट रहे थे। उसी दौरान भैसही गांव के धुसवा टोला निवासी 50 वर्षीय राजेश चौहान साइकिल से सिकरीगंज की ओर जा रहे थे। फेरुनाथ मंदिर के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक और साइकिल सवार घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाया, जहां से बाइक सवार राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान जिला अस्पताल में राकेश की मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों को उपचार के बाद सीएचसी मलौली से डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed