{"_id":"64b1842d59733691e8067d48","slug":"accidental-death-khalilabad-news-c-207-1-sgkp1002-1307-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तेज आवाज में बज रहे डीजे के पास खड़े कांवड़िया की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तेज आवाज में बज रहे डीजे के पास खड़े कांवड़िया की मौत
विज्ञापन
हर्रैया। फोरलेन पर बड़हर कला पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की देर रात हाईटेक डीजे में आवाज बढ़ाने की होड़ एक कांवड़िया के लिए जानलेवा साबित हुई। डीजे के बगल में खड़े कांवड़िया को दिल का दौरा पड़ गया। वह अचेत होकर सड़क पर गिर गया। साथी कांवड़िये उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कांवड़िये की मौत की खबर से प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई।
सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज कोतवाली के देवरिया गांव निवासी विनोद गुप्ता (45) पुत्र भागीरथी अयोध्या से जल लेकर भद्रेश्वरनाथ जा रहे थे। बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात करीब एक बजे बड़हर पेट्रोलपंप के पास कांवड़ियों के बीच डीजे पर आवाज तेज करने की होड़ लगी रही। विनोद गुप्ता भी वहीं खड़े हो गए। अचानक वह गिरकर अचेत हो गया।
मौके पर मौजूद कांवड़ियों में अफरा तफरी मच गई। विनोद के साथी उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सक अभय सिंह ने बताया कि कांवड़िये को दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल पहुंचने पर उसकी स्थिति काफी नाजुक थी। कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हर्रैया प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कांवड़िया की काफी दिनों से तबीयत खराब थी। उसका इलाज चल रहा था। उसकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है। उसके सीने में दर्द था। घटना की सूचना मृतक कांवड़िया के परिजनों को फोन पर दी गई है।