फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accident

कंटेनर दो घरों में घुसा, मासूम की मौत, पांच घायल

Mon, 31 May 2021 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
accident
कंटेनर दो घरों में घुसा, मासूम की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

एक घायल की हालत गंभीर होने से मेडिकल कॉलेज रेफर
दोनों मकान हुए क्षतिग्रस्त, क्रेन से हटवाया गया कंटेनर
अमर उजाला ब्यूरो
कांटे/संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे मीरगंज गांव के दो घरों में रविवार की रात अनियंत्रित कंटेनर घुस गया। जिससे एक घर के मासूम बच्चे की मौत हो गई। दो किशोरियों समेत पांच घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक देख कर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

कांटे चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि रविवार की रात गोरखपुर की ओर से कंटनेर बस्ती की तरफ जा रहा था। मीरगंज में जैसे ही कंटनेर पहुंचा, तभी चालक को झपकी आ गई और दो घरों में कंटेनर लेकर घुस गया। हादसे में राजधर के टिनशेड में चारपाई पर सोए पांच वर्षीय बेटे विवेक की मौके पर मौत हो गई। वहीं राजधर की 15 वर्षीय बेटी प्रियंका और 14 वर्षीय निशु पुत्री बुद्धिराम व 35 वर्षीय रामकरन घायल हो गए। दूसरे घर के लोग अंदर सोए थे। जिससे सुरक्षित बच गए। हादसे में कंटेनर चालक 28 वर्षीय आनंद कुुमार फतेहपुर और सहचालक कानपुर निवासी जयकरन घायल हो गए। घटना में दोनों मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर तत्काल उनके अलावा नवीन मंडी चौकी इंचार्ज भी पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राजकरन की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कंटेनर चालक के खिलाफ के दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed