{"_id":"64947f0474cb77d062039cb6","slug":"accident-in-injured-khalilabad-news-c-7-1-215884-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल
Thu, 22 Jun 2023 10:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
मगहर हाइवे जथित सेमरा बाईपास पर घायल युवती को मगहर पुलिस अस्पताल लेजाती हुई।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेमरा गांव के निकट रोडवेज से उतरते समय एक युवती अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने उसे इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर इसमें बैठे यात्रियों को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कराया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
मगहर चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि देवरिया डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस यात्रियों को लेकर बस्ती से गोरखपुर जा रही थी, जिसमें बस्ती के डमरूआ जंगल रघुनाथपुर निवासी ज्योति (20) पुत्री श्रीचंद चौहान बैठी थी। जो अपने ननिहाल बयारा गांव आ रही थी। जैसे ही बस मगहर सेमरा बाईपास पर रुकने के लिए धीमी हुई, युवती उतरते समय लड़खड़ा कर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की जानकारी होने के बाद मगहर चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए और युवती को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजवाया, जबकि बस को कब्जे में लेकर इसमें बैठे यात्रियों को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करा दिया।