फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accident in injured

Sant Kabir Nagar News: टेंपो और बाइक में टक्कर, भाई-बहन समेत तीन घायल

Mon, 05 Jun 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
accident in injured
संतकबीरनर। धनघटा मुखलिसपुर मार्ग पर सोमवार की सुबह बंडा बाजार के करीब टेंपो और दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी रौनक (20) पुत्र रविंद्र और मुस्कान (25) पुत्री रविंद्र बाइक से धनघटा की तरफ आ रहे थे। उसी समय धनघटा से मुखलिसपुर की तरफ टेंपो और धनघटा थाना क्षेत्र के खाजो गांव निवासी अमन (18) बाइक से मुखलिसपुर की तरफ जा रहे थे। बंडा बाजार के पास एक दूसरे से साइड लेने के प्रयास में दोनों बाइक और टेंपो के बीच टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

हादसा होते देख राहगीर और अगल-बगल के लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली भेजवाए। जहां घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed