{"_id":"64b18575584ec8f1630a8a16","slug":"accident-in-injured-khalilabad-news-c-207-1-sgkp1002-1292-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीजे का साउंड गिरने से दो कांवड़िए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीजे का साउंड गिरने से दो कांवड़िए घायल
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। अयोध्या से भद्रेश्वरनाथ जा रहे कांवड़ियों पर डीजे का साउंड गिर गया, जिससे दो कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। हालत नाजुक होने के कारण डाॅक्टरों ने दोनाें को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के तिलौली निवासी राकेश मौर्या और बीके शर्मा अयोध्या से कांवड़ लेकर बृहस्पतिवार रात डीजे के साथ जा रहे थे। रात 12 बजे नगर थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार के फ्लाईओवर पर पिकअप पर लदा डीजे का साउंड अचानक पलट गया। घटना में राकेश मौर्या (34), बीके शर्मा (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
कांवड़ियों की हालत गंभीर होने के कारण डाॅक्टरों ने दोनों को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ललितकांत यादव ने बताया कि उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।