फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   abvp membership programme

एबीवीपी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया

Mon, 20 Sep 2021 09:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
abvp membership programme
एचआरपीजी कॉलेज के गेट पर अभाविप के कार्यकर्ताओ ने सदस्यता अभियान चलाया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
एबीवीपी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एबीवीपी ने सोमवार को एचआरपीजी कॉलेज गेट पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा एवं विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डॉ. विजय मिश्रा की उपस्थिति में जिला प्रमुख सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की एवं नवीनीकरण करवाया।

चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है तथा देश समाज एवं छात्र हितों के साथ भारत के पुनर्निर्माण हेतु सदैव गतिमान रहने वाला संगठन है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के विद्यार्थी परिषद की सदस्यता लेने का आह्वान किया। जिला प्रमुख डॉ. विजय मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 20 सितंबर से पांच अक्तूबर तक संचालित होगा। इसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नगर एवं परिसरों में जाकर सदस्यता कराएंगे। इस दौरान जिला संयोजक आकाश, अनुपम पति त्रिपाठी, माधवेंद्र तिवारी, शिवम सिंह, राजीव राय, अथर्व, सर्वेश यादव, दिगंत, शंभू सिंह, सचिन सिंह, अमन सिंह, प्रदीप चौधरी, अनुप्रिया आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed