फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   abvp abhyas varg

अभाविप बना दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन : प्रो.सुषमा

Mon, 13 Sep 2021 09:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
abvp abhyas varg
राज ग्लोबल एकेडमी मलोरना में आयोजित एवीबीपी के जिला अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में भाग लेते लोग।संव? - फोटो : KHALILABAD
अभाविप बना दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन : प्रो.सुषमा
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला अभ्यास वर्ग का कार्यक्रम हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग सोमवार को राज ग्लोबल एकेडमी मलोरना में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग कुल पांच सत्रों में हुआ। इसमें अभाविप की प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

उन्होंने विद्यार्थी परिषद के सात दशकों के अनवरत चलने वाले संघर्षों को गिनाया। कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों के साथ-साथ देश, समाज हित में कार्य करने वाला संगठन है। देश के अंदर जब भी कोई आपदा आई है, तब परिषद के कार्यकर्ता आगे आकर अपना योगदान दिए हैं। द्वितीय सत्र में जिला प्रमुख डॉ. विजय मिश्र ने परिषद की समग्र सैद्धांतिक भूमिका को रखा। उन्होंने कहा राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य से परिषद निरंतर आगे बढ़ते हुए देश को परम वैभव की तरफ ले जाने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। तृतीय सत्र में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने सक्रिय इकाई के विषय पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला विद्यार्थी विस्तारक दीपक सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान डॉ. विजय मिश्रा नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें मारुति नंदन पाठक को जिला आंदोलन प्रमुख, सर्वेश यादव व स्वेता सिंह को सह प्रमुख, हर्ष सिंह को जिला विकासार्थ विद्यार्थी प्रमुख, विनीता सिंह को सह प्रमुख, विवेक चौधरी को जिला सेवार्थ विद्यार्थी प्रमुख, सचिन सिंह को सह प्रमुख, मानवेंद्र प्रताप सिंह को जिला सोशल मीडिया प्रमुख, अभिषेक गौड़ को सह प्रमुख, शिवानी सिंह को जिला राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख, ऑचल सिंह व शंभू सिंह को सह प्रमुख, अथर्व श्रीवास्तव को जिला मीडिया संयोजक, दीपक चौधरी को सह संयोजक, गौरी पांडेय को जिला छात्रा प्रमुख व प्रेरणा मणि त्रिपाठी को सह प्रमुख का दायित्व दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed