फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   absent from two month

दो माह से अनुपस्थित मनरेगा टीए से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 22 Mar 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
absent from two month
दो माह से अनुपस्थित मनरेगा टीए से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

- संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बीडीओ हरि पूजन सिंह ने मंगलवार को मनरेगा ब्लॉक कर्मचारियों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। मनरेगा तकनीकी सहायक (टीए )राकेश चौधरी पिछले दो माह से लगातार अनुपस्थित पाए गए। बीडीओ ने दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने की बात कही है।

बीडीओ हरि पूजन सिंह ने बताया कि मंगलवार मनरेगा कर्मियों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। मनरेगा टीए राकेश कुमार चौधरी पिछले दो महीने से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर व सहायक लेखाकार से इनके जरिए विकास प्रोजेक्ट कार्य पर एमबी पर भुगतान न करने को कहा गया है। पिछले दो महीने से बिना सूचना के अनुपस्थित रहना कर्मचारी की लापरवाही दर्शाता है। नोटिस देकर दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सीडीओ व जिला उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा को भी मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed