फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aawas vikas parishad vice president inspected kabichaura

आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों का जाना हाल

Wed, 21 Oct 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
aawas vikas parishad vice president inspected kabichaura
लवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष को शाल देकर सम्मानित करते महंत विचार दास व अन्य। - फोटो : KHALILABAD
आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों का जाना हाल
विज्ञापन

मगहर के कबीर चौरा पहुंचे और हो रहे कार्यों पर जताया संतोष
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली स्थित कबीर चौरा परिसर में चल रहे विकास कार्यों का बुधवार को उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था आवास विकास की प्रगति पर संतुष्टि दिखाते हुए अन्य निर्माण कार्यों का भी संज्ञान लिया।

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली कबीर चौरा का पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। केंद्र व राज्य सरकारें इस स्थली के विकास के प्रति कटिबद्ध हैं। विकास के कार्य भी हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कबीर अकादमी की आधारशिला रखी है। यह काफी महत्वपूर्ण योजना है। इसे संज्ञान में लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा। कबीर सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। यहां हो रहे सभी कार्य अच्छे और सुंदर होंगे। समय भले ही लग रहा हो। आवास विकास के द्वारा कराए जा रहे कबीर अकादमी के कार्यों से संतुष्ट दिखे। इससे पूर्व उन्होंने सूफी संतकबीर की समाधि व मजार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर महंत विचारदास, संत केशव दास, राम शंकर यादव, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, विजय सिंह, त्रिलोकी वर्मा, गुड्डू वर्मा, संत अरविंद दास शास्त्री, एके पांडेय, संत पुजारी दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed