{"_id":"627d2da538a8d647ef25de6d","slug":"aatikraman-in-santkabirnagar-khalilabad-news-gkp4366135192","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अतिक्रमण व जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अतिक्रमण व जाम की समस्या
विज्ञापन
शहर के मुखलिसपुर चौराहे पर सड़क पर किया गया अतिक्रमण।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अतिक्रमण व जाम की समस्या
- पटरियों तक सज गई हैं दुकानें, जाम से लोगों को होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कस्बे में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग घटों तक जाम में फंसे रह रहे हैं।
शहर के गोलाबाजार, बैंक चौराहा, मेेंहदावल रोड, त्रिपाठी मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, बरदहिया बाजार आदि जगहों पर सड़क तक दुकानें सज गईं हैं। सड़क पर ही ठेला वालों का भी कब्जा है। वहीं, शहर में वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जो लोग मार्केट आ रहे हैं, वह अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर दे रहे हैं, जिसके कारण शहर में जाम लग रहा है। जिसमें फंसकर लोगों को घंटों समय बर्बाद करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल छूटने पर होती है। मुख्य सड़क पर ही कई विद्यालय हैं। जब स्कूल में छुट्टी होती है तो घंटों जाम लग जाता है।
नगर पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए है। कोरोना काल के समय में अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद है। इसका फायदा उठाते हुए पटरी दुकानदार छाजन डालकर सड़क पर कब्जा कर लिए हैं।
विज्ञापन
शहर में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आए रमेश कुमार ने कहा कि पटरियों पर अतिक्रमण होने के कारण समस्या खड़ी हो गई है। अक्सर जाम लगने से समय की बर्बादी हो रही है। क्षेत्र के पन्ने लाल ने कहा कि दोपहर में अधिकतर विद्यालयों में छुट्टी हो रही है। इस दौरान स्कूल वाहन निकलते हैं, जिससे इस समय आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है।
जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। जो लोग पटरियों पर कब्जा जमाए हैं वह लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होंगे।
- सुरेश मौर्य, ईओ, नगरपालिका संतकबीरनगर