{"_id":"6275602c4a61de50af707d05","slug":"aasha-worker-meeting-khalilabad-news-gkp435938036","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग
विज्ञापन
सांथा ब्लॉक में आशा और आशा संगिनी की बैठक में संबोधित करतीं आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सर?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग
- बेलहर और सांथा में आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आशा कर्मचारी यूनियन की बेलहर और सांथा ब्लॉक की बैठक शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताआें और आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई। साथ ही बकाया भुगतान तत्काल कराये जाने की मांग की गई।
यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि आशा व आशा संगिनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रही हैं, लेकिन सरकार हमारी समस्याओं के निस्तारण पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना में आशा कार्यकर्ताओं को निश्चित मानदेय दिया जा रहा है, उसी तरह से उत्तर प्रदेश में भी आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और निश्चित मानदेय प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा व आशा संगिनी कोविड काल में जान जोखिम में डालकर कार्य किया। इनके बेहतर कार्य की प्रशंसा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक रूप से करते रहे हैं। इसके बाद भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिससे आशा व आशा संगिनी आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सभी बकाये का भुगतान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। बेलहर की बैठक में हनुमान तिवारी को ब्लॉक संरक्षक और सत्यभामा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया, जबकि सांथा में ओम प्रकाश पांडेय को ब्लॉक संरक्षक और संजू सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक मीरा सिंह, माया देवी, सुधा देवी, आशा पांडेय, इंद्रपरी पांडेय, लालती देवी, संजू सिंह, दुर्गावती, गुड़िया, मिथिलेश पांडेय, माधुरी देवी, इलाइचा, सीमा देवी, राधिका, विजय लक्ष्मी, मंजू देवी आदि मौजूद रहीं।