फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aasha demanded for stipend

आशाओं ने मानदेय के लिए भरी हुंकार

Sun, 28 May 2017 11:08 PM IST
santkabirnagar
santkabirnagar Updated Sun, 28 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 
विज्ञापन

राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर में जिलाध्यक्ष माया सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समस्याओं पर चर्चा कर निस्तारण की मांग की गई। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को निश्चित मानदेय का आश्वासन मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने दिया था, ऐसे में तत्काल मानदेय की घोषणा की जानी चाहिए।


जिला महामंत्री एवं खलीलाबाद ब्लॉक अध्यक्ष सरोज यादव संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि आशा आपसी मतभेद भुलाकर अपनी प्रमुख मांग मानदेय के लिए संघर्ष करने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने आश्वासन दिया है कि 120 दिन में मानदेय पर निर्णय ले लिया जाएगा, उम्मीद है कि तय समय के अंदर मानदेय की घोषणा सरकार कर देगी। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों का जो भी बकाया पारिश्रमिक है, उसे तत्काल भुगतान कराने की व्यवस्था की जाए। अगर ऐसा नहीं होगा तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों जोड़ा जाए और ब्लॉक और जिला की कार्यकारिणी अतिशीघ्र घोषित की जाए। बैठक में जिला संरक्षक बाल गोविंद सिंह, संजना मिश्रा, डॉक्टर कमला चौधरी, विंद्रावती, उर्मिला देवी, सुनीता, विमला देवी, गीता गुप्ता, स्नहेलता, श्यामलता, अर्चना, गायत्री भट्ट,  अरविंद चौधरी, कमल जी, ऊषा शर्मा, सुभावती आदि उपस्थित रहीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed