फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aap member protest in colectrate

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 24 Nov 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
aap member protest in colectrate
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश में बिगड़ते कानून- व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिमा यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधियों का हौसला बुलंद है। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं की खबरें आए दिन आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला अपराधों से निपटने के लिए मिशन शक्ति के गठन की घोषणा की लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि प्रदेश में सीसीटीवी कैमरे का जाल बिछाया जाए तथा अंधेरे स्थान पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान आलोक श्रीवास्तव, अनिल सिंह, किसलावती देवी, दुर्विजय यादव, सुधीर सिंह, अजय नारायण, विजय यादव, मनोज विश्वकर्मा, अमित प्रताप, प्रभात यादव, सीमा देवी, झिनकान, शीला देवी, अन्नू मद्देशिया, प्रदीप अग्रहरि, जावेद आलम, नूर मोहम्मद, सगीर अहमद, दिनेश पटेल, मुकेश कुमार, अर्जुन कुमार, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed