{"_id":"6a0618da908ed3206907f954","slug":"a-youth-was-beaten-with-sticks-and-injured-fir-lodged-against-four-people-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-150532-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लाठी-डंडे से मारपीट कर युवक को किया जख्मी, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लाठी-डंडे से मारपीट कर युवक को किया जख्मी, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के मंझरिया तिवारी मोहल्ले के पास कुछ शराबी युवकों ने उत्पात मचाया। एक युवक को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट दिया। हमले में पीड़ित के बाएं पैर की हड्डी टूट गई और शरीर पर गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा निवासी अरुण राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर पर आयोजित शादी के लिए सामान लेकर मंगलवार को रात घर लौट रहे थे। वह मंझरिया तिवारी गांव के पास ही पहुंचे थे कि रास्ते में सचिन, ऋषभ, रूपेश और अन्य ने उनका रास्ता रोक लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी ने लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी।
हमले में उनके बाएं पैर की हड्डी टूट गई और शरीर पर कई जगह अंदरूनी चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते रहे। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व अन्य एक अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।