{"_id":"67f174210dbd82cce7023ed2","slug":"a-youth-sleeping-in-the-veranda-was-attacked-with-a-sharp-weapon-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130818-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बरामदे में सो रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बरामदे में सो रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला
Sat, 05 Apr 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल दुर्गादीन प्रसाद
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र के सेमरियांवा गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। घटना रात में उस समय हुई जब वह घर के बरामदे में सो रहा था। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुधारा थानाक्षेत्र के सेमरियांवा गांव के बउलिया टोला का निवासी दुर्गादीन प्रसाद (24) पुत्र बेचन लोधी शुक्रवार की रात में अपने घर के बरामदे में सो रहा था। रात 1:30 बजे के करीब अज्ञात हमलावर ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दुर्गादीन बुरी तरह से घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुका था। रात अधिक हो जाने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी।
घायल अवस्था में घर के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रे सेमरियावां ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार और मेडिकल मुआयना के बाद उसको घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दुधारा इन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घायल अवस्था में घर के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रे सेमरियावां ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार और मेडिकल मुआयना के बाद उसको घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दुधारा इन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन