फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a youth murdered

बकाया मांगने पर पीटकर युवक की हत्या

Sun, 14 Nov 2021 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
a youth murdered
बकाया मांगने पर पीटकर युवक की हत्या
विज्ञापन

उपचार के दौरान बस्ती जिला अस्पताल में मौत
पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के छितही गांव के सगड़वा पुरवा निवासी युवक की पैसे के लेन-देन के विवाद में दो दिन पूर्व कुछ युवकों ने महुली कस्बे में पिटाई कर दी थी। शनिवार को उपचार के दौरान बस्ती जिला अस्पताल में घायल की मौत हो गई। पीड़ित पत्नी ने आरोपी युवक पर पति की हत्या करने का आरोप मढ़ा। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।

महुली क्षेत्र के छितही के सगड़वा पुरवा निवासी रामचंदर मिश्र उर्फ झीने पुत्र शीतल प्रसाद अपनी जमीन 16 अक्तूबर 2021 को बेचे थे। इसमें कुछ रुपये बाकी थे। 19 अक्तूबर को रामचंदर मिश्र की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मृतक रामचंदर के बडे़ बेटे सुधीर मिश्र बृहस्पतिवार की देर शाम महुली कस्बे में गए थे। उसी दौरान जमीन के बैनामा का बकाया का पैसा छितही निवासी उस्मान से मांगने लगे। उसी बात से उस्मान भड़क गया और सुधीर मिश्र को पटक कर लात-घूसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में सुधीर को उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार होते नहीं देखकर परिजन बस्ती जिला अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान शनिवार को सुधीर मिश्र की मौत हो गई। परिजन शव घर उठा लाए। पीड़ित पत्नी सुजीता मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी। इधर, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ धनघटा राम प्रकाश, सदर सीओ अंशुमान, एसओ रणविजय सिंह पहुंच गए। इन्होंने परिजनों को कठोर करवाई करने का भरोसा दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी उस्मान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed