{"_id":"6092e8b38ebc3eadcc667f28","slug":"a-youth-found-hang-in-room-khalilabad-news-gkp3938286137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला युवक का शव
पुलिस मान रही आत्महत्या, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से स्पष्ट होगी वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के चकिया गांव निवासी युवक का शव बुधवार सुबह उसके कमरे में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटकती मिला। जानकारी होने पर परिजन शव को नीचे उतारे और आनन-फानन उसे सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
परिजनों ने बताया कि 20 वर्षीय रणविजय मंगलवार रात कमरे में सोया था। परिवार के लोग जान रहे थे कि रामभवन सो रहा है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे तक जब वह नहीं उठा तो मां कमरे में जाकर बुलाना चाही। तभी उनकी नजर छत की कुंडी पर पड़ गई, जहां रणविजय के गले में रस्सी बंधी हुई थी और वह लटक रहा था। शोर मचाई तो परिवार के अलावा पास पड़ोस के लोग पहुंच गए। आनन-फानन उसे सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के जरिए उठाए गए आत्मघाती कदम की वजह बता पाने में परिजन असमर्थ दिखे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। एसओ आर के गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।