फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a youth found hang in kewtahia

युवक ने की खुदकुशी

Tue, 17 Nov 2020 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
a youth found hang in kewtahia
युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

प्रधान के पति और उसके सहयोगियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानपुर के केवटहिया पुरवा निवासी एक युवक ने रविवार को घर के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि अजाव गांव के प्रधान के पति और उनके सहयोगियों के उकसाने पर बेटे ने आत्महत्या की। इस मामले में पुलिस ने प्रधान के पति और उसके कुछ अज्ञात सहयोगियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया।

क्षेत्र के मानपुर के केवटहिया पुरवा निवासी 18 वर्षीय गोलू उर्फ सन्नी देओल उर्फ शनि ने रविवार को घर के अंदर छत के पंखे से फंदा लगाकर लटक गया। परिजन आनन-फानन बाइक से उसे हरिहरपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। इधर, सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित मां कमलावती का आरोप है कि बगल के गांव अजाव के प्रधान के पति पवन ओझा ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर उसके बेटे गोलू उर्फ सन्नी को काली मंदिर के पास जमकर पिटाई की थी। इससे आहत होकर उसका बेटा गोलू घर पहुंचा और कमरा बंद करके छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान के पति पवन ओझा तथा सहयोगियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया। ग्रामीण इस मामले में मृतक के छोटे भाई का एक लड़की से प्रेम प्रसंग होने की चर्चा कर रहे थे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां के तहरीर पर अजाव के प्रधान के पति पवन ओझा और कुछ सहयोगियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed