{"_id":"6a18a21a04f368f85c08a174","slug":"a-young-man-was-beaten-up-in-a-dispute-a-report-was-filed-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151261-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाद में युवक की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाद में युवक की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 29 May 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नाऊडाड़ गांव का मामला
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नाऊडाड़ गांव में मामूली बात पर युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। गांव निवासी लालजीत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भालचंद्र, सनी, रामबृक्ष और सुनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
नाऊडाड़ गांव निवासी लालजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मई की रात करीब 12 बजे उनके बेटे शिवम का गांव के ही भालचंद्र, सनी, रामबृक्ष और सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सभी ने शिवम को गाली देते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में शिवम को चोटें आई हैं। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।