{"_id":"660706ba34434e1225024343","slug":"a-young-man-died-in-an-accident-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112025-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में एक युवक की मौत
Fri, 29 Mar 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
बघौली। कोतवाली खलीलाबाद के बघौली पुलिस चौकी क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव निवासी विशाल साहनी पुत्र रामकेश की वृहस्पतिवार को फैजाबाद के पास मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई। रामकेश साहनी के तीन पुत्रों में तीसरा पुत्र विशाल सात वर्ष से गुजरात में रहकर मजदूरी का कार्य करता था।
माता-पिता के कहने पर वह शादी के लिए गुजरात से सड़क मार्ग से घर आ रहा था। फैजाबाद के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पहचान पत्र के माध्यम से शुकवार को पुलिस चौकी पर संदेश भेजा। जिसकी सूचना घर पर पहुंची।
सूचना पाकर मां रमावती देवी, ग्राम प्रधान शैलेंद्र व अन्य परिवारीजन फैजाबाद के लिए चले। ग्राम प्रधान शैलेंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल में शव रखा गया है। वहां जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।