{"_id":"68714f6afa1e042cfb07e230","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-while-installing-a-fan-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135402-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पंखा लगाने में करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पंखा लगाने में करंट से युवक की मौत
Fri, 11 Jul 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
बद्रीनाथ मिश्रा की फाइल फोटो
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के धनघटा वार्ड निवासी 34 वर्षीय युवक की शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक स्टैंड पंखे का प्लग लगा रहा था।
धनघटा वार्ड निवासी 34 वर्षीय बद्रीनाथ मिश्रा पुत्र कैलाश नाथ मिश्रा सुबह करीब 10 बजे स्नान करने के बाद फराटा पंखे में प्लग लगा रहा थे। प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गए। पंखे से चिपका हुआ देख परिवार के लोग उनको किसी तरह अलग किए। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया जहां देखने के बाद डॉक्टर ने बद्रीनाथ मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।
उनकी मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल थे।