{"_id":"67fff029d998c6418d0a1881","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-latch-on-the-ceiling-of-his-house-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131269-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर में छत की कुंडी से फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर में छत की कुंडी से फंदा लगाकर युवक ने दी जान
Wed, 16 Apr 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम भरवल पर्वता में बुधवार को छत की कुंडी से लटकता हुआ 20 वर्षीय युवक का शव पाया गया। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य गेहूं की कटाई करने खेत में गए हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ व प्रभारी निरीक्षक धनघटा घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को बीस वर्षीय राजू पुत्र स्व विनोद अपने बड़े भाई संजय व अन्य परिजनों के साथ गेहूं काटने खेत में गया हुआ था। फसल की कटाई चल ही रही थी तभी राजू की मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह खेत में काम कर रहे परिजनों को बिना कुछ बताए घर चला गया। राजू घर के एक कमरे में पहुंच कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। घर में रखे केबल के तार को फंदा बनाकर वह छत की कुंडी से लटक गया।
कुछ देर में घर पहुंच गए, घर का कमरा अंदर से बंद देख ग्रामीणों की मदद से खोलवाया। कमरे में राजू का शव छत की कुंडी से लटकता देखा। घटना की सूचना पर सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक धनघटा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।