{"_id":"69e272628415fc133e00b2e2","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-7-1-gkp1041-1293419-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में जहर खाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में जहर खाकर युवक ने दी जान
Fri, 17 Apr 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चकदही गांव की घटना
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चकदही गांव में बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, चकदही गांव निवासी खुशबू पांडेय ने बृहस्पतिवार रात में सूचना दी कि उसके पति पवन पांडेय (30) ने देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पहले तो पत्नी ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया लेकिन बाद में परिजनों के समझाने पर वह तैयार हो गई।
जानकारी के अनुसार, पवन की शादी गोरखपुर की खुशबू से हुई थी। दोनों के एक बेटा है। पवन पहले बाहर रहकर काम करता था। वहां एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था और लंबे समय तक कोमा में रहा। इलाज के बाद जब वह स्वस्थ हुआ तो पत्नी के साथ गोरखपुर में रहने लगा लेकिन आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर गांव लौट आया। कुछ समय पहले जमीन को लेकर उसका छोटे भाई से विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को ही वह गोरखपुर से गांव लौटा था। शाम को उसने पत्नी के मोबाइल पर कुछ फोटो भेजे। किसी अनहोनी की आशंका में रात में ही खुशबू गांव पहुंच गई लेकिन वहां पवन की लाश मिली।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।