{"_id":"6855a1021d0e317bca0c2bc3","slug":"a-woman-died-due-to-electric-shock-in-a-tullu-pump-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-134388-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टुल्लू पंप में उतरा करंट महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टुल्लू पंप में उतरा करंट महिला की मौत
Fri, 20 Jun 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
भगरानी देवी की फाइल फोटो
लोहरौली/बड़गो। दुधारा थानाक्षेत्र के परसा झकरिया गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। वह महिला धान के बेहन से खर पतवार निकालकर घर आई थी तथा टुल्लू पंप चलाकर हाथ-पैर धो रही थी। इसी दौरान करंट लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परसा झकरिया गांव की निवासी भगरानी देवी (46) पत्नी रामअजोर बृहस्पतिवार की दोपहर में एक बजे के करीब खेत से लौटकर घर में लगे टुल्लू पंप से हाथ पैर धोने के लिए स्विच दबाया। इसी दौरान पंप में करंट आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गईं। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घर पहुंचा पति, तीन बच्चे हो गए अनाथ : मृत भगरानी देवी के पति रामअजोर अहमदाबाद रहते हैं। इस घटना की जानकारी होने के बाद वह 20 जून को घर पहुंच गए। भगरानी की चार संतानें हैं। संवाद
विज्ञापन
घर पहुंचा पति, तीन बच्चे हो गए अनाथ : मृत भगरानी देवी के पति रामअजोर अहमदाबाद रहते हैं। इस घटना की जानकारी होने के बाद वह 20 जून को घर पहुंच गए। भगरानी की चार संतानें हैं। संवाद
विज्ञापन