फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a teenage gorl body found in pond

छह दिन से लापता किशोरी का शव पोखरे में मिला

Sun, 24 Jan 2021 09:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
a teenage gorl body found in pond
मेंहदावल में मृतक किशोरी मिनाक्षी मिश्रा की फाइल फोटो । - फोटो : KHALILABAD
छह दिन से लापता किशोरी का शव पोखरे में मिला
विज्ञापन

सानी केवटलिया मोहल्ले की रहने वाली थी मीनाक्षी
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था गुमशुदगी का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के सानी केवटलिया मोहल्ले की एक 15 वर्षीय किशोरी छह दिनों से घर से लापता थी। रविवार को नायक टोला स्थित पोखरे में उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
सानी केवटलिया निवासी मीनाक्षी मिश्रा (15) पुत्री स्वर्गीय अंबे मिश्रा 19 जनवरी को घर से लापता थी। परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे, पर पता नहीं चल पाया। थक-हारकर परिजनों ने 23 जनवरी को किशोरी की गुमशुदगी की सूचना मेंहदावल पुलिस को दी। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई। 24 जनवरी की सुबह कस्बे के नायक टोला में स्थित कुबेर नाथ मंदिर के पोखरे में कुछ लोगों ने शव देखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई और किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान मीनाक्षी मिश्रा के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पोखरे में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे थे। शव की पहचान मीनाक्षी पुत्री स्वर्गीय अंबे मिश्र के रूप में हुई है। मीनाक्षी की दादी रामरति की ओर से पुलिस को किशोरी की गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी, जिस पर मुकदमा कायम किया गया है। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

दादी के साथ रहती थी मिनाक्षी
मेंहदावल। केवटलिया वार्ड निवासी 15 वर्षीय मीनाक्षी मिश्रा 19 जनवरी को घर से निकली थी। उसके बाद परिजन ढूंढते रहे पर किशोरी का शव 24 जनवरी को उसके घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित कुबेर नाथ मंदिर के पोखरे में मिला। मीनाक्षी कस्बे के ही इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। माता-और पिता की मौत हो चुकी है। मीनाक्षी चार बहनें और दो भाई हैं। इसमें बड़ी बहन ज्योति का विवाह हो चुका है जबकि एक बहन अपनी बुआ के यहां रहती है, वहीं, मीनाक्षी और साक्षी अपनी दादी रामरति देवी के साथ रहती थीं। दो भाई अजय व विशाल मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। मीनाक्षी का शव मिलने के बाद परिजन भी तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही गुत्थी सुलझा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed