{"_id":"6a70d5231be86690e0000e1a","slug":"a-surge-of-faith-at-shiva-temples-chants-of-har-har-mahadev-resound-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154947-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का रेला, हर-हर महादेव की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का रेला, हर-हर महादेव की गूंज
Mon, 03 Aug 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
बैजूनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
संतकबीरनगर/हरिहरपुर। सावन के पहले सोमवार को शिवालियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। तामेश्वरनाथ धाम में शिवभक्तों की सर्वाधिक भीड़ रही।
रविवार रात 12 बजे के बाद गोस्वामी परिवार और कांवड़ियों के जलाभिषेक से शुरू हुआ पूजा आराधना का सिलसिला सोमवार दोपहर बाद तक चलता रहा। पौराणिक धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया।
जिले के शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए लोग पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई थी। जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया था। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। तामेश्वरनाथ धाम मंदिर में रात 12 बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। आलम यह था कि मंदिर के सामने से पोखरे के किनारे तक करीब 500 मीटर तक शिवभक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। जलाभिषेक के बाद मंदिर के पीछे बाहर निकलकर लोगों ने धूप-दीप जलाए और मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की। मंदिर आने वाली सड़क को पुलिस ने बैरिकेडिंग के जरिए रोक दिया था जिससे चार पहिया व दो पहिया वाहनों की भीड़ मंदिर परिसर में न होने पाए। पोखरे पर सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोरों को भी लगाया गया था।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी परिसर में मौजूद रही। आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए परिसर में चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रही। खोया-पाया केंद्र से पुलिस परिजनों से बिछड़े बच्चों को मिलाने के लिए लाउडस्पीकर के जरिए सूचना प्रसारित करती रही। शिव की पूजा आराधना के बाद लोगों ने परिसर में आयोजित मेले में खरीदारी की। मंदिर के पुजारी अनिल भारती उर्फ पिंटू, शशांक भारती ने बताया कि पहले सोमवार को करीब 30 हजार की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया।
उन्होंने बताया कि पहले सोमवार से सावन के महीने भर लगातार परिसर में शिवभक्तों की मौजूदगी रहेगी जबकि सर्वाधिक भीड़ सोमवार को होगी। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, ओम अनुपम भारती ने बताया कि सावन के महीने भर मंदिर में रुद्राभिषेक और अन्य अनुष्ठान चलता रहेगा। नाथनगर क्षेत्र के निबिअहवा पोखरा, हरिहरपुर के सिद्धेश्वरनाथ और बेल्डुहा के शिव मदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने शिव की पूजा आराधना की।