{"_id":"69178dee84ae3ffc1000e1e5","slug":"a-nine-year-old-girl-died-after-getting-trapped-in-a-rotavator-while-ploughing-a-field-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-141285-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर नाै साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर नाै साल की बच्ची की मौत
Sat, 15 Nov 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
रोटावेटर की चपेट में आकर मरी बालपरी की फाइल फोटो
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के सांडेकला गांव में शुक्रवार को खेत में जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
महराजगंज जनपद के पनियरा थानाक्षेत्र के शीतलपुर गांव के मोलहू गिरी की 9 वर्षीय पुत्री बालपरी मेंहदावल थानाक्षेत्र के सांडे कला अपने चाचा खदेरू गिरी के घर कुछ माह से रह रही थी। शुक्रवार की सुबह 11 बजे वह खेत में लकड़ी इकट्ठा करने गई थी। उसी दौरान सेतवान मिश्र ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर के सहारे खेत की जुताई कर रहे थे। उसी दौरान बालपरी पीछे से ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर पर चढ़ने लगी। उसी दौरान उसका दुपट्टा रोटावेटर में फंस गया। वह रोटावेटर के नीचे चली गई। गले में गंभीर जख्म होने के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में मेंहदावल पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। इससे पूरे गांव में मातम पसर गया। मेंहदावल एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

![]()