{"_id":"69c183d180acd6678e052317","slug":"a-march-was-taken-out-patriotic-songs-echoed-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147921-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निकाली गई पदयात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निकाली गई पदयात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने
Mon, 23 Mar 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
मगहर। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में सोमवार को नगर पंचायत मगहर में शहीद दिवस के अवसर पर पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा आनंद कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में कबीर चौरा गेट से शुरू हुई। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, एआरटीओ प्रियंबदा सिंह और यातायात प्रभारी परमहंस ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
इस दौरान शहीदों के सम्मान में नारे लगाए गए और उनके बलिदान को याद किया गया। सीडीओ ने कहा कि हर वर्ष 23 मार्च को देशभर में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के उन वीर सपूतों को समर्पित है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। विशेष रूप से भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को इस दिन याद किया जाता है। जिन्हें 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी। उनके बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।
एआरटीओ प्रियंबदा सिंह ने कहा कि शहीद दिवस हमें साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह दिन हमें क्रांतिकारी सोच और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देता है। यातायात प्रभारी परमहंस ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान इंजीनियर आमिर कादरी, अब्दुल नसीम, अख्तर खान, सबरे आलम, अब्दुल नईम उपस्थित रहे।