फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A leak in the canal flooded 50 bighas of crops; farmers staged a protest.

Sant Kabir Nagar News: नहर में रिसाव से 50 बीघा फसल डूबी, किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A leak in the canal flooded 50 bighas of crops; farmers staged a protest.
दुधारा में नहर में होल से गेंहू फसल को डूबने के कगार पर, किसानों ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी-सं - फोटो : सांकेतिक
सेमरियावां। ब्लाॅक में सरयू नहर की उप शाखा नहर करही राजवाहा में सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी किसानों के लिए मुसीबत बन रहा है। उप शाखा करही राजवाहा से दुधारा निकली माइनर नहर में जगह-जगह होल है। बिना होल बंद किए पानी छोड़ दिया गया है। इससे दुधारा गांव के पूरब व पश्चिम सिवान में लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल डूब गई है। इससे फसल खराब होने की आशंका है। किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से उन्हें हर साल नुकसान उठाना पड़ रहा है। नाराज किसानों ने दुधारा में प्रदर्शन करते हुए विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फसलों की सिंचाई के लिए सरयू नहर की उप शाखा करही राजवाहा करमाखान, कड़जा, पिपरा गोविंद, कोहरियावां, मूड़डीहाबेग, दरियाबाद, दुधारा से आगे तक निकली है। चार दिन पहले नहर में पानी छोड़ा गया। इस समय नहर उफान पर है। दुधारा में किसान फखरूलहसन, अख़्तर हुसैन, समीउल्लाह, महबूब, किशन, , जावेद अहमद, मौलाना अल्ताफ, अब्दुल अजीज आदि ने बताया कि दुधारा में दलित बस्ती से पूरब तक नहर में कई जगह होल है। नहर का पानी गेहूं की फसल को बर्बाद का रहा है। बताया कि हर साल किसानों का नुकसान होता है।
विज्ञापन

पिछले साल भी नहर में पानी छोड़ा गया तो दुधारा व देवरिया के बीच नहर कट गई। कटान से दुधारा, हटवा, देवरिया शेख, परसा सेख, पिपरा हंकार व सिसवा दाखिली की करीब 500 बीघा गेहूं की फसल डूब गई थी। उससे पहले भी बुआई के दस दिन बाद ही नहर कट गई थी, जिससे नुकसान उठाना पड़ा था। हर बार नुकसान होता है। कोई सुनवाई नही हो रही है। बिना होल बंद किए पानी छोड़ना विभागीय अधिकारियों की लापरवाही दर्शाता है। अधिकारियों की लापरवाही का खमियाजा किसान को उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed