{"_id":"683215dde26f467d9f0f36ba","slug":"a-girl-was-found-injured-on-the-roadside-referred-in-critical-condition-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-133101-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घायलावस्था में सड़क किनारे मिली युवती, गंभीर हाल में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घायलावस्था में सड़क किनारे मिली युवती, गंभीर हाल में रेफर
Sun, 25 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के खाजो स्थित रामजानकी मार्ग के किनारे शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे 26 वर्षीय युवती घायलावस्था में पाई गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने उसे सीएचसी मलौली ले गए, जहां युवती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पहले जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों की मानें तो घायलावस्था में सड़क के किनारे मिली युवती के चेहरे और शरीर के अन्य स्थानों पर चोटों का निशान देखा गया। युवती बेहोशी की हालत में थी। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवती को कही अन्यत्र मारकर उसे खाजो के निकट रामजानकी मार्ग के किनारे फेंक दिया गया। देर रात उसे खाजो स्थित ट्यूबवेल के पास सड़क किनारे घायलावस्था में देखा गया।
एसओ धनघटा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि युवती का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इस बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
लोहरैया चौकी के खाजो गांव के पास एक महिला घायलावस्था में पाई गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस पहचान का प्रयास कर रही है।
प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ धनघटा